अयोध्या, मई 4 -- अयोध्या, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिम बंगाल व असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। कार्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देर तक बना रहा। इस दौरान जय श्री राम , भारत माता की जय, वंदे मातरम, के जय घोष से परिवेश गुंजायमान हो गया। इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह विजय केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि देश में राष्ट्रवादी विचारधारा और विकास मॉडल की स्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अब स्थिर, पारदर्शी और विकासोन्मुखी सरकार चाहती है। बंगाल की जनता ने वर्षों से चली आ रही अव्यवस्था,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.