बंगाल में TMC नेता के खेत से मिले 2.24 करोड़, चीन में चरवाहे की नौकरी के लिए 700 आवेदन; टॉप-5
नई दिल्ली, मई 28 -- Top News Today: पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक स्थानीय नेता के खेत से 2.24 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। यह छापेमारी उत्तर 24 परगना जिले के बादुरिया क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, हाल ही में गिरफ्तार किए गए बादुरिया नगरपालिका के अध्यक्ष दीपंकर भट्टाचार्य से अब तक कुल 3.04 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई है। गिरफ्तारी के समय उनके पास से 80 लाख रुपये मिले थे, जबकि शेष 2.24 करोड़ रुपये उनके खेत में छिपाए गए थे। दूसरी ओर चीन में रोजगार संकट और खराब कार्य संस्कृति के चलते युवा अब महानगरों की अच्छी नौकरियां छोड़कर सुदूर इलाकों में चरवाहे का काम करने को तैयार हो रहे हैं। इसकी तस्वीर एक वायरल जॉब विज्ञापन ने साफ कर दी है। मंगोलिया के दक्षिणी हिस्से में स्थित घास के मैदानों वाले एक फार्म के मालिक जुओ शिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.