नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- पश्चिम बंगाल चुनाव में आब्जर्वर बनाकर यूपी से भेजे गए आईपीएस अफसर अजय पाल शर्मा पर ममता बनर्जी की पार्टी तृण मूल कांग्रेस (टीएमसी) के हमले तेज हो गए हैं। टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने अब बार डांसरों का वीडियो शेयर कर अजय पाल शर्मा को टैग किया है और लिखा कि इस तरह इंज्वाय करते देखकर अच्छा लग रहा है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस बात की पुष्टि नहीं करता कि वीडियो में बार बालाओं के साथ डांस कर रहा शख्स आईपीएस अजय पाल शर्मा ही हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बिना अजय पाल का नाम लिखे वीडियो को लेकर यूपी की योगी सरकार पर हमला किया है। यूपी में सिंघम और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर आईपीएस अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने साउथ 24 परगना में भेजा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.