कोलकाता, मई 2 -- पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बाद अब EVM से छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर नया बवाल शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच रातभर हुए टकराव के बाद कोलकाता पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। शुक्रवार को शहर के सभी सात EVM स्ट्रॉन्गरूम के 200 मीटर के दायरे में 'लॉकडाउन' जैसी पाबंदियां लगा दी गई हैं। चुनाव आयोग ने भी साफ कर दिया है कि शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बख्शा नहीं जाएगा।ममता बनर्जी का धरना और आधी रात का बवाल गुरुवार देर रात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर स्थित सखावत मेमोरियल हाई स्कूल के स्ट्रॉन्गरूम के बाहर तीन घंटे तक धरना दिया। उनकी मौजूदगी के बाद लॉर्ड सिन्हा रोड पर बड़ी संख्या में बीजेपी समर्थक भी विरोध करने जुट गए। हालात बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मिय...