खटीमा, जून 29 -- शुभेंदु सरकार पश्चिमी बंगाल विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी विधेयक लाने वाली है। यूसीसी उत्तराखंड, असम के बाद गुजरात में भी लागू हो चुका है। बंगाल में यूसीसी विधेयक का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया है। उन्होंने उत्तराखंड में यूसीसी लागू करते समय कही गई अपनी पिछली बातों को याद किया। कहा कि यूसीसी की 'गंगोत्री' उत्तराखंड से निकली और आज भारत के अन्य सभी राज्य इसका लाभ उठा रहे हैं। एएनआई से बात करते हुए, सीएम धामी ने कहा कि यूसीसी लागू करने की जो पहल सबसे पहले उत्तराखंड ने शुरू की थी, उसे अब देश भर के सभी राज्य अपना रहे हैं, जिससे पूरे देश को फायदा हो रहा है। यह भी पढ़ें- बंगाल में NRC और UCC का प्लान, शुभेंदु का धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने का ऐलानयूसीसी की 'गंगोत्री' उत्तराखंड से नि...