नई दिल्ली, मार्च 15 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के केंद्रीय नेता तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा निशाना साधने से बचेंगे। जिससे कि ममता बनर्जी पिछले चुनाव की तरह अपने लिए किसी तरह का सहानुभूति माहौल न बना सकें। हालांकि, भाजपा नेता राज्य की तृणमूल सरकार पर जमकर बरसेंगे। दूसरी तरफ राज्य के पार्टी के नेता ममता और उसकी पूरी पार्टी व सरकार को जमकर निशाना बनाएंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी होने के लिए लगभग तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में विशाल रैली से उसके विधिवत चुनाव प्रचार की शुरुआत भी हो चुकी है। इस बीच, पार्टी के चुनावी प्रबंधकों और रणनीतिकारों ने चुनाव प्रचार की रणनीति को भी अ...