नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल की सियासत में इस बार जो नतीजे सामने आए, उन्होंने कई समीकरणों को पलटकर रख दिया। इस चुनावी जीत में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की भूमिका को निर्णायक माना जा रहा है। उत्तर बंगाल की 28 सीटों की जिम्मेदारी संभालते हुए शेखावत ने जिस तरह जमीनी रणनीति बनाई, उसने भाजपा को 26 सीटों पर जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।उत्तर बंगाल में 'माइक्रो मैनेजमेंट' का असर कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी जैसे संवेदनशील जिलों में शेखावत ने करीब दो महीने तक डेरा डाले रखा। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना, स्थानीय मुद्दों को चुनावी एजेंडा बनाना और कार्यकर्ताओं में जोश भरना ये उनकी रणनीति के प्रमुख हिस्से रहे। इसका नतीजा यह रहा कि पहले चरण में हुए मतदान में भाजपा ने लगभग क्लीन स्वीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.