नई दिल्ली, मई 16 -- Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई सरकार लगातार कड़े और बड़े प्रशासनिक फैसले ले रही है। इसी कड़ी में कानून-व्यवस्था और जेल सुरक्षा में बड़ी चूक को लेकर मुख्यमंत्री ने एक के बाद एक कई कड़े कदम उठाए हैं, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की घटना को लेकर भी राजनीति और प्रशासनिक हलचल तेज है। इस मामले की फाइलें दोबारा खुलने और जांच की आंच तेज होने के बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इस मुद्दे पर सरकार की घेराबंदी करने की कोशिशों के बीच मुख्यमंत्री ने जांच में लापरवाही बरतने वालों पर सीधा प्रहार किया है। जांच में ढिलाई और मामले को सही तरीके से न संभालने के आरो...