कोलकाता, मार्च 22 -- एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ेगी। कबीर तृणमूल कांग्रेस के सस्पेंडेड विधायक हैं और हाल ही में आम जनता उन्नयन पार्टी बनाई है। कबीर पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में बाबरी मस्जिद भी बनवा रहे हैं, जिसको लेकर हुए विवाद के बाद ममता बनर्जी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। पिछले कई दिनों से अटकलें लग रही थीं कि हुमायूं कबीर और एआईएमआईएम बंगाल चुनाव में साथ मिलकर लड़ सकते हैं। कबीर ने पार्टी का गठन करने के बाद कई बार सार्वजनिक रूप से यह कहा है कि दोनों दलों के बीच गठबंधन पर बात चल रही है। रविवार को हैदराबाद में ओवैसी ने इस गठबंधन की पुष्टि कर दी और कहा कि 25 मार्च को कोलकाता में प्रे...