नई दिल्ली, जून 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के साथ ही केंद्रीय योजनाओं को लागू करने की पहल शुरू हो गई है। राज्य अब केंद्र की आयुष्मान भारत योजना का हिस्सा बनने जा रहा है। इस बाबत सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना में शामिल होने वाला पश्चिम बंगाल देश का 36वां राज्य व केंद्र शासित प्रदेश हो जाएगा। इससे पूर्व भाजपा की सरकार बनने के बाद ओडिशा भी इस योजना में शामिल हो गया था। अब पूरे देश में यह योजना प्रभावी हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा करेंगे। इस अवसर पर ...