नई दिल्ली, मई 11 -- पश्चिम बंगाल के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आने वाले दिनों में बड़ी राहत की खबर आ सकती है। राज्य सरकार 18 मई को होने वाली कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ता (DA) और 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने संकेत दिए हैं कि इस बैठक में कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर गंभीर चर्चा होगी। खास बात यह है कि राज्य कर्मचारी लगातार केंद्र सरकार के बराबर DA देने की मांग कर रहे हैं और यह मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित है। ऐसे में नई सरकार से कर्मचारियों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें- 3 बोनस शेयर बांटने जा रही है कंपनी, 7 महीने में 379% उछल गए हैं कंपनी के शेयर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछली कैबिनेट बैठक में क...