लखीसराय, अप्रैल 11 -- कजरा, एक संवाददाता। कांग्रेस राहुल-प्रियंका सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा पश्चिम बंगाल में हिन्दू-मुस्लिम के बीच विभाजन पैदा कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का विकास से कोई सरोकार नहीं है और वह केवल सांप्रदायिक मुद्दों को हवा देकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। अमर सिंह ने कहा कि राज्य की जनता अब इन रणनीतियों को समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में इसका जवाब देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक भावनाओं का सहारा ले रही है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी लोगों के बीच एकता, विकास और सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता देती है। उन्होंने भरोस...