बंगाल में सरकारी जमीन पर बना था BJP का ऑफिस, पार्टी ने खुद चला दिया बुलडोजर
नई दिल्ली, जून 5 -- Bulldozer at Bengal BJP Office: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के साथ ही ऐक्शन मोड में दिख रही है। उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद से एक बेहद अनोखी तस्वीर सामने आई है। आमतौर पर सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने के दौरान होने वाले भारी विरोध और राजनीतिक ड्रामे के विपरीत यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कानून का पालन करते हुए एक मिसाल कायम की है। मंगलवार दोपहर को जब बीजेपी नेताओं को पता चला कि उनके पार्टी दफ्तर का एक हिस्सा सरकारी जमीन पर बना है तो उन्होंने खुद ही उसे ढहा दिया। यह पूरा मामला हेमताबाद के ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) बिस्वजीत दत्ता द्वारा जारी किए गए एक प्रशासनिक निर्देश के बाद शुरू हुआ। बीडीओ ने इलाके में सरकारी जमीन पर किए गए सभी अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को तुरंत हटाने का आदेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.