किशनगंज, मार्च 3 -- पोठिया। निज संवाददाता सोमवार को पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर स्थित श्रीकृष्णपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हेलीकॉप्टर को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सभा स्थल के निकट उतारे जाने का परमिशन नहीं दिए जाने से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हेलीकॉप्टर को पश्चिम बंगाल के सभा स्थल से एक किमी की दूरी पर किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड के बंगाल बिहार सीमा स्थित टीपीझाड़ी पंचायत के सालबगान में उतारा गया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सालबगान पहुंचने पर उद्योग सह सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने स्वागत किया। मौके पर पूर्व विधायक सिकंदर सिंह, भाजपा के दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल व बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं के मिलने बाद उद्योग मंत्...