बिजनौर, मई 11 -- चांदपुर। चांदपुर के मोहल्ला साहूवान स्थित पंडित गुरु नेतराम जी के मंदिर में बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाने पर ब्राह्मण समाज ने किया कार्यक्रम आयोजित। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के संयोजक निर्मल पांडे व संचालन अजय कुमार कौशिक एवं अनिल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज को मान-सम्मान देते हुए शुभेंदु अधिकारी को बंगाल की कमान सौंपना ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद बंगाल में सत्ता परिवर्तन हुआ है और इसकी जिम्मेदारी शुभेंदु अधिकारी को दी गई है, जिससे ब्राह्मण समाज में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रियों के...