नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा किनारे पहुंचे। पीएम मोदी ने शुक्रवार को अपने दिन की शुरुआत कोलकाता में हुगली नदी के किनारे से की। इस दौरान उन्होंने वहां के नाविकों से बात की और चुनाव में जीत मिलने पर बंगाल के विकास का वादा भी दोहराया। पीएम ने यहां फोटोग्राफी में भी हाथ आजमाया। एक्स पर एक पोस्ट में, PM मोदी ने पवित्र नदी गंगा के महत्व पर बात करते हुए कहा कि यह बंगाल की आत्मा से होकर बहती है। उन्होंने हुगली नदी के पानी में नाव से सैर करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। पीएम ने पोस्ट में लिखा, "हर बंगाली के लिए, गंगा का एक बहुत ही खास स्थान है। यह कहा जा सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा से होकर बहती है। इसका पवित्र जल एक पूरी सभ्यता की सच्ची भावना को अपन...