कोलकाता, जुलाई 1 -- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी हार के बाद ममता बनर्जी गुट के नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हार के बाद कई नेताओं पर अंडों से हमला किया जा रहा है, जिसकी शिकायत कोर्ट तक पहुंची है। अब बुधवार को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बंगाल वाले ऑफिस पर अंडों से हमला किया गया है। जिस समय महुआ के दफ्तर पर हमला हुआ, वह अंदर ही थीं। उन्होंने भाजपा पर इस हमले को करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक घंटे से भीड़ यहां इकट्ठी है और अंडों और सब्जियों से लगातार हमले कर रही है, लेकिन पुलिस और सीआरपीएफ बस देख रही है। मोइत्रा ने एक्स पर वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उनके दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी दिख रही थी। उनके हाथों में अंडे, सब्जियां और काले झंडे हैं। भीड़ लगातार महुआ के...