कोलकाता, अप्रैल 28 -- पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर यह हवा उड़ाई गई कि यह महिला वोटर्स के खिलाफ है। हालांकि आंकड़े कुछ और ही कहानी बताते हैं। इसके मुताबिक बंगाल में बुधवार को जिन 142 सीटों पर मतदान होने जा रहा है, उनमें 23 पर महिला वोटर्स का दबदबा है। इसमें जादवपुर का भी नाम है, जहां पुरुषों की तुलना में 11,759 वोटर ज्यादा हैं। पनिहाटी, जहां से भाजपा ने आरजीकर पीड़िता की मां को उम्मीदवार बनाया है, वहां भी महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। कोलकाता और साल्ट लेक के इर्द-गिर्द सीटेंमहिला वोटरों के दबदबे वाली सभी 23 सीटें कोलकाता और साल्ट लेक के इर्द-गिर्द हैं। जादवपुर के बाद दूसरा नंबर बेहला पश्चिम का है, जहां महिला वोटरों की संख्या 1.37 लाख और पुरुष मतदाता 1.28 लाख है। इनमें टॉलीगंज, रसबेहरी, बारानगर, बर्दवान दक्षिण समेत कुल 10 ...