नई दिल्ली, जून 3 -- पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) चीफ ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा स्पीकर ने विधायक दल का नेता चुन लिया है। इसके बाद बयान जारी करते हुए टीएमसी विधायक ने कहा कि उनके साथ में 58 विधायकों का साथ है, जल्दी ही दो अन्य विधायक भी उनके साथ आ सकते हैं। दूसरी तरफ नेपाल में जेन-जी आंदोलन की दम पर सरकार में आए बालेन शाह के ऊपर अब खतरा मंडराने लगा है। लोगों ने उनके इस्तीफे की मांग शुरू कर दी है।देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ.ममता बनर्जी और अभिषेक साइड में, ऋतब्रत ने मारी बाजी पश्चिम बंगाल की राजनीति इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सत्ता गंवाने वाली ममता अब पार्टी गंवाने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। प...