कोलकाता, अक्टूबर 5 -- तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2021 के अपने मेडिकल रिकॉर्ड के कथित खुलासे को लेकर तीन अस्पतालों और संबंधित डॉक्टरों को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में जवाब मांगा गया है कि ये गोपनीय दस्तावेज सीएम शुभेंदु अधिकारी तक कैसे पहुंचे और बाद में सार्वजनिक कैसे कर दिए गए। नोटिस एसएसकेएम अस्पताल के निदेशक डॉ मणिमोय बंद्योपाध्याय, बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और वाइस-प्रिंसिपल डॉ पीयूष कुमार रॉय तथा उसी संस्थान के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ अतनु बिस्वास को भेजा गया है। साथ ही इसकी एक प्रति राज्य स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को भी दी गई है, ताकि विभाग भी इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर सके।कानूनी नोटिस में क्या? कानूनी नोटिस में गोपनीय मेडिकल दस्ता...