नई दिल्ली, मई 25 -- पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए बड़ा सियासी संकट गहरा गया है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के महज कुछ दिनों बाद पार्टी के 91 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इस घटना से राज्य के विभिन्न नगर निगमों और नगर पालिकाओं में हलचल मच गई है। पश्चिम बंगाल महिला मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि भाजपा के नेतृत्व वाली नई राज्य सरकार द्वारा नगर निकायों में वित्तीय ऑडिट और भ्रष्टाचार की सख्त जांच शुरू किए जाने के डर से TMC के स्थानीय पार्षद और अध्यक्ष दल बदलने की राह पर चल पड़े हैं। कई पार्षदों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे अब TMC के साथ नहीं रहना चाहते।लक्ष्मी सिंह ने एक्स पर क्या लिखा? लक्ष्मी सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 9...