मिर्जापुर, दिसम्बर 6 -- तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर में अयोध्या की बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद की नींव रख दी। अयोध्या में बाबरी ढांचा विध्वंस के पर इसकी आधारशीला रखने से भाजपा में जबरदस्त आक्रोश है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तो खुली चुनौती दे दी है। कहा है कि बंगाल जाकर भी मस्जिद को ढहा देंगे। मिर्जापुर में केशव ने कहा कि छह दिसंबर हमें दो महत्वपूर्ण विषयों के लिए याद है। एक बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि और दूसरा बाबरी ढांचा विध्वंस के लिए। अयोध्या की तरह बंगाल में भी मस्जिद को ढहा दिया जाएगा। देश की जनता ऐसे लोगों पर विश्वास नहीं करती है। केशव मौर्य विंध्यधाम में दर्शन पूजन के बाद अष्टभुजा डाक बंगले में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कह...