नई दिल्ली, अगस्त 1 -- पश्चिम बंगाल में शनिवार को भारत की 16वीं जनगणना के लिए खुद जानकारी भरने (सेल्फ-एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया शुरू हुई। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने डिजिटल तरीके से अपना फॉर्म भरकर इसकी शुरुआत की। हर दस साल में होने वाले इस जनसंख्या सर्वे के पहले चरण के लिए पोर्टल एसई डॉट सीईएनएसयूएस डॉट जीओवी डॉट इन पर जानकारी भरने की सुविधा 1 अगस्त से 15 अगस्त तक खुली रहेगी। इसके बाद 16 अगस्त से 14 सितंबर तक घरों को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया होगी। इस प्रक्रिया को देश की पहली '100 प्रतिशत डिजिटल' जनगणना बताते हुए, अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के लोगों से सर्वे में हिस्सा लेने और अधिकारियों का सहयोग करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...