हाजीपुर, मई 4 -- हाजीपुर। सं.सू. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत की गूंज वैशाली की धरती पर भी सुनाई दे रही है। विजय से उत्साहित भाजपा युवा मोर्चा (वैशाली दक्षिणी) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि के नेतृत्व में भव्य 'विजय उत्सव' मनाया। ​इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर युवाओं के साथ जीत की खुशियां साझा की। यह भी पढ़ें- असम सहित बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउत्सव का माहौल इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इस खुशी के मौके पर 21 किलो लड्डू का वितरण कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच किया गया। ​मीडिया को संबोधित करते हुए राजीव ब...