कोलकाता, जून 3 -- पश्चिम बंगाल की राजनीति में 'साइनगेट' विवाद के बाद अब 'महाराष्ट्र मॉडल' की चर्चा तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजेपी, दोनों ही पार्टियों के वरिष्ठ नेता अब बंगाल के मौजूदा राजनीतिक हालात को समझाने के लिए इसी 'महा मॉडल' का जिक्र कर रहे हैं। हाल ही में बंगाल की पहली बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले तापस रॉय ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के 50 से अधिक विधायक किसी भी वक्त पाला बदल सकते हैं।क्या है 'महा मॉडल' और तापस रॉय का बड़ा दावा? मार्च 2024 तक टीएमसी में रहे और सोमवार को बीजेपी सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले तापस रॉय ने मंगलवार को फेसबुक पोस्ट के जरिए यह सनसनीखेज दावा किया। रॉय का कहना है कि टीएमसी में टूट हो चुकी है और हालात बिल्कुल महाराष्ट्र जैसे हो गए...