कोलकाता, अगस्त 17 -- पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बड़ा अग्निकांड हो गया है। खबर है कि होटल में लगी इस आग में जलकर कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं है। घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि आग की शुरुआत रिसेप्शन से हुई थी और चार मंजिला होटल में फैल गई। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है और घायलों को अस्पताल पहुंचा जा रहा है। बंगाली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह होटल तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास है। यह घटना ऐसे समय पर हुई, जब श्रावण महीना चल रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ आते हैं। होटल के मालिक का दावा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। हालांकि, अब तक आग की वजह को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।आंखों देखी एबीपी बंगाली से बातचीत में श्रद्धालुओं ने बताया है कि अचानक धुआं फैल गया था और...