नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान मचा हुआ है। दूसरे चरण के मतदान से पहले टीएमसी और भाजपा लगातार एक-दूसरे पर हमलावर बने हुए हैं। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पहले फेज को लेकर दावा किया है इस चरण के मतदान में उनकी पार्टी 100 से ज्यादा सीटें जीत चुकी है। दूसरी तरफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी इन 142 में से 110 सीटों पर अपना झंड़ा गाड़ चुकी है। भवानीपुर में एक रैली के दौरान ममता बनर्जी ने टीएमसी की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, " हम पहले चरण में ही 100 सीटों का आंकड़ा पार कर चुके हैं। बाकी 142 सीटों पर चुनाव अगले हफ्ते होगा। अगर आप सभी हमें वोट देंगे, तो हमें दो-तिहाई बहुमत मिलेगा।" बनर्जी ने भाजपा पर हमला तेज करते हुए कहा, "आपने देखा होगा भाजपा पूरी तरह से पा...