नई दिल्ली, मार्च 20 -- Bengal Elections: भाजपा ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में अपने प्रचार अभियान में वरिष्ठ नेताओं से रणनीतिक प्रचार कराने जा रही है। पार्टी के लगभग 50 प्रमुख केंद्रीय एवं दूसरे राज्यों के नेता पूरे राज्य में प्रचार करेंगे, इनमें केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। दो चरणों वाले चुनाव में भाजपा ममता बनर्जी को घेरने के लिए सारे दांव चल रही है। राज्य में एसआईआर पुनरीक्षण से आए बदलाव से भाजपा की उम्मीदें बढ़ी हैं। पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में चुनाव हो रहा है, जबकि पिछली बार आठ चरणों में हुआ था। कोरोना काल में हुए पिछले चुनाव में हालात को देखते हुए भाजपा ने आखिरी के तीन चरणों में जमीनी प्रचार बंद कर दिया था, जबकि तृणमूल कांग्रेस का जारी रहा था। पार्टी का मानना है कि इससे उसे नुकसान हुआ था और...