नई दिल्ली, मई 16 -- पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हार के बाद बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को नया मुख्यमंत्री बनाया है, जिसके बाद कई ताबड़तोड़ ऐक्शन लिए जा रहे। इस बीच, मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को ममता बनर्जी की पूर्व सरकार पर जबरदस्त हमला बोला और दावा किया कि उनके रहते हुए राज्य में आतंक का राज था। रिजिजू ने कहा कि असली राजनीति अब शुरू होगी। टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू में किरेन रिजिजू ने कहा, ''जब हम बड़े हो रहे थे, तो पश्चिम बंगाल एक बड़ी दुनिया का दरवाजा था। कोलकाता कभी पूर्वी भारत का केंद्र था, कई मायनों में तो पूरे भारत का भी। दिल्ली सिर्फ राजनीतिक राजधानी हुआ करती थी, लेकिन एक ही पीढ़ी के भीतर, कोलकाता ने वह जगह खो दी है। यह बेहद दुख की बात है कि पश्चिम बंगाल, जो भारत में...