पटना, मार्च 1 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करते हुए पार्टी के चुनाव अभियान का शंखनाद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घुसपैठियों से लगाव है और यहां के लोगों से नफरत। अब यहां की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और आगामी चुनाव में प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से 50 लाख से अधिक घुसपैठियों के नाम हटा दिये गए हैं। स्वयं प्रशासन ने माना है कि ये लोग घुसपैठ कर यहां के लोगों का हक छीन रहे थे। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि ये 50 लाख लोग किसकी नौकरियां ले रहे थे? किसका हक मार रहे थे? श्री नवीन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद रैली को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.