घाटशिला, मार्च 28 -- गालूडीह। वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद केसरपुर में अस्थाई चेक पोस्ट लगा दिया गया है जो 24 घंटा रह कर जांच कर रही है।इस जांच फिलहाल किसी तरह का टेंट,कैमरा और कोई मजिस्ट्रेट नहीं दिया गया है। गालूडीह थाना के द्बारा पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किया गया है इस दौरान गालूडीह पुलिस पदाधिकारी सहित जवानों को तैनात किया गया है।तीन पाली बनाया गया है जो जांच अभियान में रहेंगे।पुलिस के द्बारा सभी दुपहिया, चारपहिया सभी वाहनों की बारिकी से जांच कर रहे हैं।पुलिस पदाधिकारी अवधेश पासवान ने कहा कि जांच के दौरान आर्म्स,पैसा, सहित अवैध समान की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच अभी लगातार चलेगा।गालूडीह थाना प्रभारी अंकु कुमार ने कहा कि बंगाल में चुनाव है। बंगाल चेक पोस्ट को स्पोटिंग को लेकर चेक पोस्ट बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...