लोहरदगा, अप्रैल 8 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कूच बिहार के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी निभाते हुए राजगंज विधानसभा क्षेत्र के मेलाकोपा में आयोजित कांग्रेस पार्टी की रैली में भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय समर्थक उपस्थित रहे, जिससे रैली का माहौल उत्साहपूर्ण और जोश से भरपूर रहा। रैली को संबोधित करते हुए धीरज प्रसाद साहू ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि यह चुनाव केवल एक उम्मीदवार की जीत का नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का चुनाव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएं तथा अपने प्रत्याशी को भारी मतों से व...