नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी का दफ्तर चकनाचूर हो गया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार तड़के कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की और वहां से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद अभिषेक बनर्जी आगबबूला हो गए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर बड़े आरोप भी लगाए हैं। अभिषेक बनर्जी के दफ्तर में लूटपाट की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। टीएमसी सांसद ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि तड़के सुबह करीब साढ़े 4 बजे उनके दफ्तर पर हमला हुआ और यह तोड़फोड़ करीब 2 घंटे तक चली। फुटेज में कुछ नकाबपोश दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ करते और वहां लगे टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लू...