नई दिल्ली, जून 22 -- पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ने सोमवार को अपने पहले बजट में राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 20 प्रतिशत वृद्धि, एक लाख खाली पदों को भरने और 'अन्नपूर्णा योजना' के लिए 36 हजार करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव किया। नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार को पिछली सरकार से 8.15 लाख करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिला है। राजकोषीय अनुशासन बहाल करना और राजकाज में जनता का विश्वास बहाल करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। दासगुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत को एक अक्टूबर से 20 प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत किया जाएगा। इस कदम से राज्य सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले डीए और उन...