नई दिल्ली, जून 1 -- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेताओं पर हो रहे हमलों के बीच अब एक और टीएमसी सांसद भीड़ के निशाने पर आ गए। जानकारी के मुताबिक दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में रविवार को भीड़ ने अचानक टीएमसी सांसद बापी हलदर के दफ्तर पर धावा बोल दिया है। इसके बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक भीड़ काफी हिंसक हो गई और देखते ही देखते दफ्तर की खिड़कियों के शीशे, साइनबोर्ड और फर्नीचर्स को पूरी तरह चकनाचूर कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि इलाके के गरीबों और बाढ़ पीड़ितों के लिए आई सरकारी बाढ़ राहत सामग्री' को सांसद के दफ्तर में अवैध रूप से छिपाकर स्टोर किया गया है, ताकि उसे जनता तक न पहुंचाया जा सके। भीड़ का यह भी दावा था कि टीएमसी सांसद का यह आलीशान दफ्तर एक तालाब पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाया गया है। यह भ...