नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में रविवार दोपहर पुलिस एनकाउंटर में अपराधी रतन शेख की मौत हो गई। उस पर 36 आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक, रतन ने दो दिन पहले गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर गोली चला दी थी, जिसमें कांस्टेबल घायल हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और हथियार बरामद करने के लिए पूछताछ की। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर दोबारा गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रतन को गोली लगी। डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- पुलिस अधिकारियों को नालायक कहने पर बवाल, BJP नेता पर कांग्रेस-एनसी हमलावर पश्चिम बंगाल में मई में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद यह 5वां मामला है, जब किसी अपराधी की पुलिस एनकाउंटर में मौत हु...