नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी है। गुरुवार को पहले चरण का मतदान रिकॉर्ड वोटिंग के साथ संपन्न हुआ। इस बीच कलकत्ता हाईकोर्ट से एक खबर सामने आ रही है जो कि चुनाव आयोग की चिंता बढ़ा सकती है। हाईकोर्ट ने वोटिंग के दिन मोटरसाइकिलों पर लगाई गई पाबंदियों को लेकर चुनाव आयोग पर कड़ी टिप्पणी की है। गुरुवार को जस्टिस कृष्णा राव ने आयोग से कहा, "आप अपनी सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इस तरह से नागरिकों को परेशान किया जा रहा है।" जज की इन टिप्पणियों के बाद चुनाव आयोग शुक्रवार यानी आज कोर्ट में एक हलफनामा पेश करेगा। इस हलफनामे में आयोग चुनाव से दो दिन पहले ये पाबंदियां लगाने के पीछे का कारण बताएगा। आयोग कोर्ट को उन पिछली घटनाओं के बारे में भी बता सकता है जिनमें मोटरसाइकिलों का गलत इस्तेमाल हुआ था।हाईकोर्ट ने पूछे त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.