नई दिल्ली, अगस्त 2 -- West Bengal News: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने करीब दो महीनों से ज्यादा का समय बीत चुका है। इसी बीच राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने दावा किया है कि इन दो महीनों के शासन के बाद भी राज्य से जबरन वसूली का सफाया पूरी तरह से नहीं हुआ है। उन्होंने स्वीकार किया की पार्टी के ही कुछ नेता और कार्यकर्ता इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पार्टी लगातार इस मुद्दे पर काम कर रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य पश्चिम बंगाल में निवेश के लिए एक बेहतर वातावरण देना है। कोलकाता के राजारहाट में IIT खड़गपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के बंगाल अध्यक्ष ने राज्य में निवेश को लेकर सरकार की योजनाओं पर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि भाजपा सरकार को आए हुए केवल...