पटना, जून 1 -- पश्चिम बंगाल में हुए मंत्रिमंडल विस्तार पर पूर्व मंत्री सह बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय भी शामिल हुए और उन्होंने राज्य नेतृत्व समेत सभी 35 मंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह विस्तार मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के विजन को धरातल पर उतारते हुए यह नई टीम पश्चिम बंगाल को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। यह भी पढ़ें- बंगाल मंत्रिमंडल का विस्तार दूरगामी प्रभाव वाला : मंगल गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संगठनात्मक निर्णयों से पश्च...