बंगाल भाजपा की शानदार जीत पर खुशी
धनबाद, मई 8 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। शुक्रवार को भाजपा ग्रामीण बरवा मंडल कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें असम, पश्चिम बंगाल एवं पुडुचेरी में भाजपा की शानदार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी गई। जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार ने बरवा मंडल को और सशक्त बनाने की अपील की। उन्होंने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी विश्वनाथ पाल ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अपील की कि सभी बूथों में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोग सुनें। संचालन अवधेश कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन निर्मल कुंभकार ने किया। बैठक में तालेश्वर साव ,कल्पना मंडल, शेफाली देवी, परेश चंद्र कुंभकार, अनिल विश्वकर्मा, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.