कटिहार, जून 19 -- नीरज कुमार, कटिहार, निज प्रतिनिधि बंगाल से लगते सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी l पूर्व में चार नए ओपी खोलने का प्रस्ताव था l अब सात नए ओपी खोलने का प्रस्ताव दिया गया है l हालांकि किन थाना क्षेत्रों में नए ओपी खोले जाएंगे इसपर अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है l बताया जा रहा है कि क्षेत्रफ़ल में अधिक बड़ा और सुरक्षा कारणों से संवदेनशील थाना क्षेत्र में एक नया ओपी खोला जाएगा l इसको लेकर अभी विचार किया जा रहा है l बताते चलें कि जिले के बलरामपुर, आमदाबाद और आजमनगर थाना की सीमा पश्चिम बंगाल से लगती है l इन थाना क्षेत्रों में एक एक नया ओपी खोले जाने पर विचार किया जा रहा है l साथ ही झारखंड से लगती जिले के मनिहारी थाना में भी एक नया ओपी खोला जाएगा l स्थान का चयन कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा l यह भी पढ़...