देवघर, जुलाई 5 -- बंगाल पुलिस ने पालोजोरी पुलिस के सहयोग से पालोजोरी थाना क्षेत्र के पथरघटिया व दुबराजपुर गांव में दबिश दिखाते हुए इन गांवों के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर अपने साथ ट्रांजिट रिमांड में ले गई। बंगाल पुलिस के हत्थे चढ़े युवकों में इकबाल अंसारी पिता रज्जाब हुसैन ग्राम पथरघटिया व दुबराजपुर गांव के रहने वाले इसराइल मियां के पुत्र सोहराब अंसारी शामिल है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला मई 2026 का है। इसके तहत बंगाल के मेदनीपुर के दुर्गाचक थाना में मामला दर्ज हुआ था। क्या है मामला:इस मामले में कुछ लोगों ने ई-कॉमर्स सामान से लदे वाहन को अगवा कर उसमें लोड 30-32 लाख कीमत के ई कॉमर्स सामान की लूट कर ली थी। पुलिस अनुसंधान में पालोजोरी थाना क्षेत्र के पथरघटिया के रहने वाले रज्जाब हुसैन के पुत्र इकबाल अंसारी व ...