नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे चरण का मतदान होना है। लेकिन इससे पहले ही वहां पर सियासी भूचाल आया हुआ है। इस भूचाल की वजह हैं, यूपी के 'सिंघम' अजय पाल शर्मा। अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले में ऑब्जर्वर बनाकर भेजा है। वहां पहुंचते ही अजय पाल शर्मा ने गुंडों और माफियाओं के लिए चेतावनी जारी कर दी है। उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि डराने-धमकाने की खबरें आ रही हैं। ऐसे लोग सुधर जाएं, नहीं तो ऐक्शन होगा। ऐसे ही एक वीडियो में अजय पाल टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर के समर्थकों को भी चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि जहांगीर के घर के लोग भी सुन रहे हैं। उसे समझा दें कि वोटरों को धमकाने की शिकायतें आईं तो अच्छे से खबर लेंगे। फिर बाद में रोना-पछताना मत। टीएमसी ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.