किशनगंज, अप्रैल 21 -- किशनगंज। संवाददाता पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बंगाल पुलिस की ओर से हर स्तर पर तैयारियां की जा रही है। वहीं दूसरी ओर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किशनगंज पुलिस व प्रशासन भी बंगाल पुलिस को हर संभव सहयोग कर रही है। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में कुल 10 मिरर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। मिरर चेक पोस्ट बंगाल के चेक पोस्ट के समानांतर है। एक तरफ किशनगंज जिले की सीमा से सटे बालीचुका में बंगाल पुलिस के द्वारा चेक नाका बनाया गया है। जहां बंगाल के ग्वालपोखर व पंजीपाड़ा ओपी पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सीमा से चेक पोस्टों पर चलाया जा रहा है जांच अभियान जिसमें बिहार की ओर से से आने वाले सभी वाहनों...