साहिबगंज, मार्च 27 -- बरहड़वा। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड से सटे साहिबगंज जिला के सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। इस इलाके में पहले से तीन चेकनाका संचालित है। चेकनाका से आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। खासकर तय सीमा से अधिक नकदी ले जाने वालों पर भी नजर है। हालांकि जल्द बंगाल से सटे कुछ नये इलाके में और चेकनाका खुल सकता है। इस सिलसिले में एसपी एसपी अमित कुमार सिंह ने गुरुवार की देरशाम को बरहड़वा थाना का औचक निरीक्षण कर थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मौके पर एसपी ने बताया कि बरहरवा में पहले से ही तीन चेक पोस्ट के माध्यम से निगरानी की जा रही है। रामनवमी के बाद चेकनाका की संख्या और बढ़ायी जाएगी। मौके पर बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, रांगा थाना प्रभ...