पाकुड़, अप्रैल 23 -- पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत राधानगर में स्थित झारखंड-बंगाल सीमा के चेकनाका पर पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने सीमा से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की बारीकी से तलाशी ली और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। चुनाव के मद्देनज़र अवैध शराब, नकदी और हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चेकपोस्ट पर कड़ी नाकाबंदी की गई है। बाहर से आने-जाने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है, वहीं दूसरे राज्यों में आवाजाही करने वाले वाहनों का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। पुलिस टीम हर उस गतिविधि पर नजर बनाए हुए है, जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। यह भी पढ़ें- बार्डर पर पहरा: बंगाल चुनाव के बीच लाल गलियारे में हाई अलर्ट थाना प्रभारी मनोज कुमार म...