किशनगंज, अप्रैल 22 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर बिहार के सीमावर्ती जिले किशनगंज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 49 चेकिंग पॉइंट बनाकर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, असामाजिक तत्वों की आवाजाही और संदिग्ध लेन-देन को पूरी तरह रोकना है। जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में यह व्यापक सुरक्षा योजना लागू की गई है। इसके तहत किशनगंज सदर, ठाकुरगंज और पोठिया थाना क्षेत्रों में 10 मिरर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं।इन स्थानों में प्रमुख रूप से फरिंगगोला, खगड़ा चावल मंडी रामपुर, सोनारा चौक, बलिया, सखुआडाली, जंगलभिट्टा, गलगलिया, डूबानोची, टीपीझाड़ी और किचकिचपाड़ा जैसे इलाके शामिल...