नई दिल्ली, मार्च 29 -- कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 284 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से और मौसम नूर मालतीपुर से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है, जिसने एक साथ 284 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी ने मदन राय को दार्जिलिंग, अब्दुल हन्नान को सुजापुर, सुष्मिता बिस्वास को दम दम, गौतम भट्टाचार्य को डायमंड हार्बर, सौविक मुखर्जी को आसनसोल दक्षिण और प्रसेंजित पुइतंडी को आसनसोल उत्तर से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। उम्मीदवारों की इस घोषणा से एक दिन पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक की थी, जिसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची पर विस्तृत चर्चा की थी। कांग्र...