पटना, मार्च 25 -- पश्चिम बंगाल में अगले माह होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार चौकस है। चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल के नजदीक के जिलों किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में स्थानीय प्रशासन से लेकर केंद्र व राज्य सरकार की आसूचना इकाइयों को सक्रिय किया गया है। पड़ोसी राज्य में 22 व 29 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार से सटे पश्चिम बंगाल के जिलों में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में बंगाल के वांछित अपराधियों के बिहार के सीमाई इलाकों में शरण लेने की आशंका है। साथ ही पड़ोसी जिलों में हथियार, मादक पदार्थ और शराब संग्रहण की किसी भी आशंका को देखते हुए डीएम-एसपी को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिये गए हैं। इस संबंध में केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने र...