बोकारो, अप्रैल 22 -- बोकारो प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बोकारो पुलिस ने इंटरस्टेट बार्डर एरिया में चौकसी बढ़ा दिया है। बंगाल चुनाव में संभावित हिंसा व हिंसा के बाद बार्डर क्रास करने की हर संभावना को रोकने के लिए बोकारो में पश्चिम बंगाल से जुड़े इंटरस्टेट बार्डर पर बने सात चेकनाका पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। हर वाहन व पैदल आने जाने वालो की तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा बोकारो से जुड़े पश्चिम बंगाल के लंबे सीमावर्ती इलाकों में 24 घंटे चुस्त दुरुस्त पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। ताकि सीमा का लाभ उठाकर अवैध शराब, असलहे, करेंसी की आवाजाही को प्रभाव से रोका जा सके। यह भी पढ़ें- कटिहार: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बारसोई में गहन वाहन चेकिंग इंटरस्टेट पुलिसिंग के तहत एसपी नाथु सिंह मीणा ...